भारत में लीथियम की खोज
भारत सरकार के परमाणु विभाग की शाखा के द्वारा कर्नाटक के मांड्या के मर्लागलला-अल्लापटना क्षेत्र मे लीथियम भण्डार का सर्वेक्षण हुआ, सर्वेक्षण मे 1600 टन लीथियम का पता चला आग्नेय चट्टानो मे ।
• भारत पहले लीथियम के लिए चीन जैसे विदेशी आयात पर निर्भर था।
* लीथियम क्या है?
• यह एक क्षारीय धातु है यह चाँदी की तरह सफेद, मुलायम धातु है ।
• इसका परमाणु क्रमांक 3 है
• यह धातु आवर्त सारणी के समुह एक के S ब्लॉक में स्थित है ।
• मिश्रित धातु के निर्माण में इसका प्रयोग किया जाता है
• रीचार्ज करने वाली बैट्री बनाने मे भी उपयोगी है।
• मेडिकल क्षेत्र मे भी लीथियम का सर्वाधिक प्रयोग है।
*रिफाइनरी स्थापना
• भारत मे पहली रिफाइनरी गुजरात मे स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है ।
* लीथियम मिलने के आसार
• छत्तीसगढ, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मेघालय ।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात करे तो लीथियम के भंडार बोलिविया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और चीन में स्थित है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें